Click Here
Click Here
Click Here

15 मार्च को रांची क्लब में लगेगी 103वीं बसंतकालीन गुलाब प्रदर्शनी

रांची: द रोज सोसाइटी ऑफ रांची द्वारा रांची क्लब लिमिटेड के सहयोग से 15 मार्च को रांची क्लब हॉल में 103वीं बसंतकालीन...

रांची: द रोज सोसाइटी ऑफ रांची द्वारा रांची क्लब लिमिटेड के सहयोग से 15 मार्च को रांची क्लब हॉल में 103वीं बसंतकालीन गुलाब प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी. इस प्रदर्शनी में विभिन्न रंगों और किस्मों के खूबसूरत गुलाबों के साथ शिल्प, पेंटिंग, फोटोग्राफी और गुलाब सजावट का भी आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा.

‘किंग ऑफ द शो’ सहित कई पुरस्कार होंगे आकर्षण

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सोसाइटी के अध्यक्ष गणेश मुंजाल ने बताया कि प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ फूल को ‘किंग ऑफ द शो’ और दूसरे सर्वश्रेष्ठ फूल को ‘क्वीन ऑफ द शो’ का पुरस्कार दिया जाएगा. इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ फ्लोरीबंडा को ‘प्रिंस ऑफ द शो’ और सर्वश्रेष्ठ मिनिएचर गुलाब को ‘प्रिंसेस ऑफ द शो’ से सम्मानित किया जाएगा.

Also Read: रांची : बिरसा मुंडा हवाईअड्डा पर महिला दिवस पर कार्यक्रम, बढ़ाया गया महिलाओं का उत्साह

सात श्रेणियों में होगी प्रतियोगिता

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को सात श्रेणियों में विभाजित किया गया है. इनमें व्यक्तिगत, संस्थागत, भारतीय गुलाब, नौसिखिए, गुलाब का असीमित प्रदर्शन, गुलाब सजावट तथा पेंटिंग, क्राफ्ट और कढ़ाई की श्रेणियां शामिल हैं. इन श्रेणियों के अंतर्गत कुल 59 सेक्शन बनाए गए हैं.

आकार और रंग के आधार पर होगा चयन

प्रदर्शनी में फूलों का चयन उनके आकार, रंग, रूप, पत्तियों और तने के आधार पर किया जाएगा. फूलों के प्रदर्शन के लिए आवश्यक कंटेनर और बोतलें सोसाइटी की ओर से प्रतिभागियों को नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी.

आम लोगों के लिए प्रवेश रहेगा नि:शुल्क

आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी में आम लोगों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा. इस आयोजन का उद्देश्य रांची की अनुकूल जलवायु में गुलाब उत्पादन और बागवानी को बढ़ावा देना है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *