Click Here
Click Here
Click Here

रांची : बिरसा मुंडा हवाईअड्डा पर महिला दिवस पर कार्यक्रम, बढ़ाया गया महिलाओं का उत्साह

Ranchi: रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाईअड्डा पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भारतीय...

Ranchi: रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाईअड्डा पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), CISF, विभिन्न एयरलाइंस तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं की महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेसिडेंट कल्याणमयी ने की. इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी की सिस्टर इंदु ने ‘सेल्फ केयर और तनाव प्रबंधन’ विषय पर एक प्रेरणादायी सत्र का संचालन किया, जिसमें उन्होंने मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और कार्य–जीवन में संतुलन बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला.

महिसाओं को विभिन्न गतिविधियों की दी गयी जानकारी

इस आयोजन में प्रतिभागियों के लिए नेटवर्किंग, संवाद और मनोरंजन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ की जानकारी दी गयी जिनमें सभी महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम ने कार्यस्थल पर महिलाओं की भूमिका, उनके योगदान और सशक्तिकरण को रेखांकित करते हुए एक सकारात्मक और प्रेरणादायी वातावरण बनाया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने इस पहल की सराहना की और इसे प्रेरणादायी तथा उपयोगी बताया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *