Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची में दो मिनट का ‘डायमंड गेम’, ज्वेलरी शोरूम से 1 लाख की अंगूठी लेकर फरार हुआ ग्राहक

रांची: शहर के एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम तनिष्क में शनिवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. रिंग खरीदने के...

रांची: शहर के एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम तनिष्क में शनिवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. रिंग खरीदने के बहाने आया एक शातिर युवक महज दो मिनट में करीब 1.03 लाख रुपये कीमत की डायमंड रिंग लेकर फरार हो गया.

रिंग पसंद नहीं आने का बहाना बनाकर निकल गया

घटना शनिवार सुबह करीब 10:28 से 10:30 बजे के बीच की बताई जा रही है. शोरूम के स्टाफ सूरज ठाकुर के अनुसार एक युवक डायमंड रिंग खरीदने के लिए दुकान में आया था. उस समय शोरूम मैनेजर धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद थे.

सेल्समैन अमित राम उसे अलग-अलग डिजाइन की डायमंड रिंग दिखा रहे थे. इसी दौरान युवक ने चालाकी से करीब 1,03,000 रुपये कीमत की एक रिंग अपने पास छिपा ली. कुछ देर तक और अंगूठियां देखने के बाद उसने कहा कि उसे कोई रिंग पसंद नहीं आई और वह आराम से दुकान से बाहर निकल गया.

Also Read: कुर्ता-पायजामा और हवाई चप्पल में पहुंचे निशांत कुमार, जेडीयू कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना

ग्राहक के जाने के बाद जब शोरूम स्टाफ ने रिंग की गिनती की तो एक अंगूठी कम पाई गई. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखने पर पूरी घटना सामने आ गई. फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि रिंग देखने आया युवक मौका मिलते ही अंगूठी चुरा लेता है.

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

घटना के बाद शोरूम प्रबंधन ने हिंदपीढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए जांच में जुट गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *