Click Here
Click Here

जामताड़ा में पांच दिवसीय रामायण शिविर का भव्य समापन

Jamtara : आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, जामताड़ा के तत्वावधान में 7 से 13 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित पांच दिवसीय ‘रामायण...

Jamtara : आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, जामताड़ा के तत्वावधान में 7 से 13 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित पांच दिवसीय ‘रामायण शिविर कोर्स’ का रविवार को भव्य माहौल में समापन हुआ. शिविर न्यू टाउन स्थित ओल्ड बीएसएनएल गली में इंदु प्रभा के आवासीय हॉल में आयोजित किया गया था. समापन समारोह में बच्चों ने रामायण की चौपाइयों, दोहों एवं हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया. साथ ही भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया.

बाल संस्कार शिविर में बच्चों ने सीखे अनुशासन और नैतिकता के पाठ

शिविर का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग की सीनियर फैकल्टी डॉ. संध्या सिन्हा ने किया. उन्होंने कहा कि यह कोर्स बच्चों को संस्कृति, नैतिक मूल्यों और अनुशासन से जोड़ने का एक प्रयास है. मीडिया कोऑर्डिनेटर विजय भगत ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग परिवार आगे भी बच्चों के सकारात्मक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में इंदु प्रभा, रीना द्विवेदी, अर्चना चौधरी, किरण मंडल, श्रीकांत प्रसाद, शारदा प्रतिमा, अंजू भगत एवं शत्रुघ्न यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा. अंत में सभी ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read : झारखंड और बिहार के सियासी गलियारे से महाधमाका : बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही का इस्तीफा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *