Click Here
Click Here

शादी का झांसा देकर यौन शोषण व वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती ने रविवार को थाना में लिखित आवेदन देकर मरकच्चो थाना क्षेत्र के...

Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती ने रविवार को थाना में लिखित आवेदन देकर मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामु निवासी कुंदन साव, पिता उपेंद्र साव, पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि लगभग दो माह पूर्व वह अपनी बहन के ससुराल गई थी, जहां उसकी मुलाकात कुंदन साव से हुई थी. इसके बाद कुंदन साव ने उसका मोबाइल नंबर प्राप्त कर उससे बातचीत शुरू कर दी और शादी करने का दबाव बनाने लगा.

वीडियो बनाने और धमकी देने का आरोप

युवती का आरोप है कि 6 मई को कुंदन साव उसके घर पहुंचा और माता-पिता की अनुपस्थिति में जबरन शारीरिक संबंध बनाया. इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया. आवेदन के अनुसार विरोध करने पर युवक ने शादी करने का आश्वासन दिया तथा किसी को बताने या केस करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी. युवती का आरोप है कि इसी धमकी के बल पर युवक ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए. बाद में जब उसने शादी की बात की तो युवक ने यह कहकर टाल दिया कि उसके माता-पिता शादी के लिए तैयार नहीं हैं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: झारखंड राज्यसभा रण: कांग्रेस की तल्ख लॉबिंग और माले का वोट बचाओ विलाप, 2008 का कोड़ा राज या 2026 का नाथवानी मैजिक

परिवार और समाज स्तर पर भी नहीं निकला समाधान

पीड़िता ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद उसके परिवार एवं गांव-समाज के लोगों ने कुंदन साव, उसके पिता उपेंद्र साव तथा मामा अशोक साव (गड़गी निवासी) के साथ बैठक कर बातचीत की, लेकिन बात नहीं बन सकी और सभी लोग शादी कराने से इनकार कर चले गए. युवती ने अपने आवेदन में कुंदन साव, उसके पिता उपेंद्र साव एवं मामा अशोक साव के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इधर थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जांच जारी है और युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *