टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने रचा इतिहास, जमकर आतिशबाजी और जयकारों से गूंजा राजधानी रांची,देखें जश्न की तस्वीरें

रांची: 20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया तो राजधानी रांची की सड़कों...

रांची: 20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया तो राजधानी रांची की सड़कों पर जीत में जश्न का माहौल देखने को मिला.

रविवार की देर रात तक रांची के मेन रोड स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर भारी संख्या में जुटे लोगों ने भारत की जीत पर जोरदार नारे लगाए. मैच खत्म होते ही खेल प्रेमियों ने भारत माता की जय और भारत अजय रहे के नारों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया.

लोगों ने संडे को सुपर संडे बनाने के लिए पहले से ही तैयारियां कर रखी थी.कई युवा घरों से बाहर निकल कर पटाखा छोड़कर खुशी का इजहार कर रहे थे. वहीं सैकड़ों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी हाथ में तिरंगा लेकर अलबर्ट एक्का चौक पहुंच गये और जमकर आतिशबाजी की. जीत के जश्न में युवाओं की भीड़ देखने लायक थी. ढोल-नगाड़े के बीच युवा झूमते-नाचते दिखे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *