Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: कुबारी घाटी जंगल में वन विभाग की कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर चार साइकिल जब्त

Koderma: वन विभाग की टीम सोमवार को वन्य प्राणी आश्रयणी अंतगर्त चितरपुर स्थित कुबारी घाटी जंगल अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची. इस दौरान...

Koderma
जब्त चार साइकिल

Koderma: वन विभाग की टीम सोमवार को वन्य प्राणी आश्रयणी अंतगर्त चितरपुर स्थित कुबारी घाटी जंगल अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची. इस दौरान झोपड़ी को नष्ट करते हुए 4 साइकिल जब्त किए गए. मिली जानकारी के अनुसार, चितरपुर जंगल के कुबारी घाटी के समीप बाहरी लोग जंगल में अतिक्रमण कर रह रहे हैं.

जंगली क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए विभागीय निर्देश के आलोक में सोमवार को वन रक्षी दुर्गा महतो के नेतृत्व में वन विभाग टीम जंगल पहुंची और वहां रह रहे लोगों को जंगल की जमीन पर नहीं रहने को कहा गया. इसके बाद अतिक्रमण करके झोपड़ी को नष्ट किया गया और चार साइकिल को जब्त करके वन परिसर लाया गया. वनरक्षी द्वारा वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: हेमंत सरकार का चौतरफा मास्टरस्ट्रोक: 1100 करोड़ से चमकेगी बुनियादी व्यवस्था, खदानों को हरी झंडी, पलामू को बराज की सौगात और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नया वेतनमान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *