Ranchi: रांची के डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर के खिलाड़ियों ने इस वर्ष आयोजित सीबीएसई क्लस्टर/जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया. इस प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड के सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. बैडमिंटन के अंडर-19 बालक वर्ग में आयुष कुमार, पीयूष कुमार और यशवंत पिंगवा की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में तन्मय कुमार, अनिकेत शर्राफ, अभिनव सिंह और निधिश राज ने रजत पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया. इसके अलावा तीरंदाजी की अंडर-14 बालिका वर्ग में अनुष्का कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया. टेबल टेनिस के अंडर-17 बालक वर्ग में आयुष कुमार और शूटिंग के अंडर-17 बालिका वर्ग में स्वाति कुमारी ने भी कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.

यह भी पढ़ें: JPSC विवाद: न्याय की जिद बनाम सियासत की सुई, क्या छात्रों के हक की लड़ाई बन रही राजनीतिक अखाड़ा

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य पी.के. झा ने सभी खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन का ही परिणाम है कि विद्यालय को लगातार खेल प्रतियोगिताओं में सफलता मिल रही है.


