Jamtara: जामताड़ा सदर प्रखंड के फुलजोरी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है. घटना के बाद युवक सड़क किनारे मूर्छित अवस्था में पड़ा रहा, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
ग्रामीणों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक न तो एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और न ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच सकी थी. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को जल्द अस्पताल पहुंचाने की मांग की है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: शराब कारोबारी संघ ने खोला मोर्चा, 170 पेटी शराब कांड में कार्रवाई पर सवाल



