Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: 03 से 07 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर निर्गत किए जा रहे हैं जाति, आय, स्थानीय निवासी एवं EWS प्रमाण-पत्र

Sraikela: राज्य सरकार के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिले में 03 अगस्त से 07 अगस्त, 2026 तक विशेष अभियान चलाकर आम नागरिकों को जाति,...

सरायकेला

Sraikela: राज्य सरकार के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिले में 03 अगस्त से 07 अगस्त, 2026 तक विशेष अभियान चलाकर आम नागरिकों को जाति, आय, स्थानीय निवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.

चिन्हित स्थलों पर विशेष शिविर संचालित

अभियान के तहत निर्धारित अवधि में सभी अंचल कार्यालयों, प्रखंड कार्यालयों तथा अन्य चिन्हित स्थलों पर विशेष शिविर संचालित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र आवेदकों को समयबद्ध तरीके से प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जा सके. अभियान के दौरान नए प्राप्त आवेदनों के साथ-साथ लंबित आवेदनों का भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करते हुए प्रमाण-पत्र निर्गत किए जा रहे हैं. साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया है. विशेष शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया है, ताकि अधिकाधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकें.

सफलतापूर्वक संचालित किए जाने के निर्देश

अभियान के प्रभावी संचालन एवं समन्वय के लिए जिला सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी को जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. वहीं, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को प्रतिदिन शिविर समाप्ति के उपरांत निर्गत प्रमाण-पत्रों की संख्या संबंधी प्रतिवेदन सायं 5:00 बजे तक जिला सामान्य शाखा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही जिला स्तर पर प्रतिदिन प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर संबंधित आंकड़ों का संकलन कर राज्य सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग को दैनिक प्रतिवेदन प्रेषित किया जाएगा. जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान अपने निकटतम प्रखंड अथवा अंचल कार्यालय में आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करें तथा इस विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाएं. अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सफलतापूर्वक संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं.

AlsoRead:शिबू सोरेन के जीवन पर होगा शोध, छह महीने में तैयार होगी ‘झारखंड आंदोलनकारियों की नजर में गुरुजी’ पुस्तक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *