Ranchi: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश इकाई ने अपने प्रवक्ताओं की नई सूची जारी कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू की सहमति से जारी इस सूची में वरिष्ठ नेता प्रतुल शाहदेव को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी की ओर से जारी अधिसूचना में कुल 19 प्रदेश प्रवक्ताओं के नाम शामिल हैं. यह सूची प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा द्वारा जारी की गई है. मुख्य प्रवक्ता बनने के बाद अब प्रतुल शाहदेव प्रदेश स्तर पर भाजपा का आधिकारिक पक्ष प्रमुखता से रखेंगे और विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर पार्टी की बात जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगे. प्रतुल शाहदेव लंबे समय से भाजपा के सक्रिय और मुखर चेहरों में शामिल रहे हैं तथा मीडिया और जनसरोकार के मुद्दों पर पार्टी का पक्ष प्रभावी ढंग से रखते रहे हैं.
यह भी पढ़ें: शराब कारोबारी संघ ने खोला मोर्चा, 170 पेटी शराब कांड में कार्रवाई पर सवाल
इन्हें भी सौंपी गई है जिम्मेदारी
नई सूची में प्रदीप सिन्हा, अजय साह, रामाकांत महतो, अमय सिंह, अमित मंडल, अविनेश कुमार, संदीप वर्मा, रविनाथ किशोर, रणधीर सिंह, दीनदयाल वर्णवाल, दिनेश विलियम मरांडी, आरती कुजूर, रफिया नाज, अशोक बड़ाइक, के.के. गुप्ता, मृत्युंजय शर्मा, प्रकाश सिंह और शोभा यादव को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है.



