Pakur: पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने साइकिल और मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. यह कार्रवाई मालीपाड़ा निवासी मरांग मरांडी के लिखित आवेदन के आधार पर की गई. दरअसल मालीपाड़ा निवासी मरांग मरांडी ने नगर थाने में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनके आंगन से साइकिल एवं होपना किस्कू के घर से मोबाइल की चोरी हुई है. पुलिस ने थाना में मामले को दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की साइकिल और मोबाइल बरामद किया है. आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टिलभिट्टा कुंवरपुर गांव का रहने वाला है.
यह भी पढ़ें: प्रतुल शाहदेव बने भाजपा के मुख्य प्रवक्ता, अब रखेंगे पार्टी का पक्ष



