Click Here
Click Here
Click Here

गांडेय में शिक्षा, सड़क और आजीविका विकास योजनाओं का शिलान्यास, विधायक कल्पना सोरेन ने विद्यार्थियों और लाभुकों से किया संवाद

Giridih: गांडेय विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, आधारभूत संरचना, कौशल विकास एवं ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से गांडेय विधायक कल्पना...

Giridih News
विधायक कल्पना सोरेन

Giridih: गांडेय विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, आधारभूत संरचना, कौशल विकास एवं ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने सोमवार को विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत ताराटांड़ उच्च विद्यालय के निरीक्षण से हुई. विद्यालय भ्रमण के दौरान विधायक ने शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है.

खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

इस अवसर पर झारखंड राज्य खो-खो संघ द्वारा आयोजित 19वीं जूनियर स्टेट लेवल गर्ल्स खो-खो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं एवं खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद पथ निर्माण विभाग द्वारा लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बड़कीटांड़–गिरनिया मोड़ सड़क परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया. यह सड़क परियोजना क्षेत्रीय संपर्कता को मजबूत करने, आवागमन को सुगम बनाने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

गांडेय दस्तकार यूनिट का किया गया शिलान्यास

वहीं, गांडेय प्रखंड स्थित जिला परिषद निरीक्षण भवन परिसर में गांडेय दस्तकार यूनिट (जूट हथकरघा एवं वस्त्र उत्पाद निर्माण इकाई) का भी शिलान्यास किया गया. इस इकाई के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, महिला समूहों एवं युवाओं को कौशल आधारित रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे. साथ ही पारंपरिक हस्तशिल्प एवं वस्त्र निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. महेशमुंडा स्कूल के समीप आयोजित कार्यक्रम में बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुकों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ संवाद किया गया. इस दौरान आजीविका संवर्धन, सामुदायिक सहभागिता और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई. लाभुकों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया.

कृषि फार्म का किया गया निरीक्षण

इसके अतिरिक्त बेंगाबाद प्रखंड के कर्णपुरा पंचायत निवासी किसान खुर्शीद हादी के कृषि फार्म का भी निरीक्षण किया गया. विधायक ने आधुनिक कृषि पद्धतियों, कृषि नवाचार और आय सृजन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली तथा किसानों को उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया.

इन कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा, सड़क संपर्क, कौशल विकास, स्वरोजगार और ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, लाभुकों और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी रही.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा: शादीशुदा महिला और युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, ग्रामीणों ने घेरा, पुलिस ने दोनों को छुड़ाकर लाई थाना 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *