Simdega: सिमडेगा पुलिस को गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी के मामले में एक और सफलता मिली है. बानो थाना कांड संख्या 15/26 में आरोपी विवेक प्रसाद उर्फ मुरारी (निवासी- तलमंगा, बोलबा) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गौरतलब है कि 28 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से ओड़गा होते हुए जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं को अवैध रूप से बानो की ओर ले जाया जा रहा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया था. मामले में पहले ही 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. मामले की जांच जारी है और अवैध पशु तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. सिमडेगा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है.
यह भी पढ़ें: जामताड़ा: शादीशुदा महिला और युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, ग्रामीणों ने घेरा, पुलिस ने दोनों को छुड़ाकर लाई थाना



