पाकुड़: निर्माणाधीन राम मंदिर में भव्य गंगा आरती, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

Pakur: पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत देवपुर में निर्माणाधीन राम मंदिर में भव्य गंगा आरती किया गया. बनारस से आए पुरोहितों...

Pakur: पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत देवपुर में निर्माणाधीन राम मंदिर में भव्य गंगा आरती किया गया. बनारस से आए पुरोहितों ने भव्य महा गंगा आरती की. इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा आरती में शामिल हुए. इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंगा हुआ नजर आया. गंगा आरती में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ की अनुभूति प्राप्त हुई. महा आरती कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी अभियानंद अभिषेक शास्त्री ने की. वही स्वामी अभियानंद अभिषेक शास्त्री ने कहा कि यह देवपुर अब देवपुर धाम के नाम से जाना जाएगा. उन्होंने कहा कि यहां भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. आने वाले समय में और भव्य कार्यक्रम किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले NDA में हलचल! बैठक से 7 विधायक गायब, चंपई-सरयू भी नहीं पहुंचे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *