Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहराडीह की एक युवती भाग कर शादी रचाने के बाद वीडियो वायरल की थी. जिसमे वे कहते नजर आ रही है की हम अपने मर्जी से शादी किए हैं. अगर उनके पति के परिवार वालों को कोई दिक्कत होता है तो युवती के परिवार वाले दोषी होंगे. जिसके बाद युवती के परिवार वालों ने आज गिरिडीह के सरिया स्थित प्रसिद्ध उत्तरवाहिनी तट राजदह धाम में बेटी का प्रतीकात्मक पिंडदान विधि-विधान से कर दिया.
प्रतीकात्मक पिंडदान विधि-विधान से कर दिया
यह अनोखी और भावुक घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 20 जून 2026 को तय थी और विवाह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं. लेकिन 12 जून 2026 की रात मौका देखकर बेटी घर से फरार हो गई. इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में आ गया. पिता ने बताया कि बेटी के इस कदम से उन्हें सामाजिक और मानसिक रूप से काफी आघात पहुंचा है. इसी पीड़ा में उन्होंने परिवार और गांव समाज के लोगों के साथ सरिया स्थित उत्तरवाहिनी तट राजदह धाम पहुंचकर बेटी का प्रतीकात्मक पिंडदान विधि-विधान से कर दिया. हिंदू धर्म में पिंडदान सामान्यतः मृत व्यक्ति की आत्मा की शांति के लिए किया जाता है. ऐसे में जीवित बेटी का प्रतीकात्मक पिंडदान किए जाने की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. इस मामले को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे पिता की भावनात्मक पीड़ा का परिणाम बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे बदलते सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों से जोड़कर देख रहे हैं.



