राज्यसभा चुनाव: झामुमो का 61 वाला मास्टरस्ट्रोक, कयासों का बाजार गर्म

Ranchi: झारखंड की सियासी बिसात पर राज्यसभा चुनाव को लेकर शह-मात का खेल चरम पर पहुंच गया है. सोशल मीडिया से लेकर...

Ranchi: झारखंड की सियासी बिसात पर राज्यसभा चुनाव को लेकर शह-मात का खेल चरम पर पहुंच गया है. सोशल मीडिया से लेकर रांची के सियासी गलियारों तक अचानक हलचल दोगुनी हो गई है. वजह है झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक ऐसा सोशल मीडिया पोस्ट, जिसने विपक्षी खेमे की नींद उड़ा दी है. झामुमो ने अपने आधिकारिक हैंडल से महज तीन शब्द लिखे हैं, “56 नहीं 61”. इस जादुई आंकड़े के सामने आते ही सूबे का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: प्रकाश राम की ‘तबीयत’ में फंसा राज्यसभा का गणित, अस्पताल से मिल चुकी है छुट्टी,कयासों का बाजार गर्म

क्या है ’61’ का गणित और इसके सियासी मायने

दरसअल, राज्यसभा की रेस में महागठबंधन के दोनों उम्मीदवारों को सुरक्षित जीत दर्ज करने के लिए 28-28 विधायकों (कुल 56) के समर्थन की जरूरत है. लेकिन झामुमो द्वारा 61 विधायकों के समर्थन का दावा करना सामान्य गणित नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीतिक घेराबंदी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष इस 61 नंबर की गुत्थी को कैसे सुलझाता है.

यह भी पढ़ें: महागठबंधन का मिशन राज्यसभा : झारखंड में लालू के ‘चाणक्य’ संभालेंगे कमान, कांग्रेस-राजद की दो घंटे चली मैराथन बैठक, बनी रणनीति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *