Click Here
Click Here
Click Here

अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है. DC...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है. DC एवं अधीक्षक उत्पाद, पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के भनगांव और बासकाठा गांव में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया.जानकरी देते हुए उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए भनगांव में अवैध चुलाई शराब की बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया.

अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप

बासकाठा में भी छापेमारी के दौरान अवैध शराब बेच रहे एक अन्य व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया. दोनों स्थानों पर की गई कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया. जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान जारी है. इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर दोनों गांवों में छापेमारी की गई, जिसमें दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऐसे कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए नियमित छापेमारी अभियान चलाया जाएगा.

ALSO READ: RSS मुख्यालय पर पेट्रोल बम हमला : ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 20 घंटे में साजिश बेनकाब, तीन गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *