Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. पांकी थाना पुलिस...

Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. पांकी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. मृतक की पहचान पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी मनोज उरांव के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पांकी थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ कर जानकारी जुटाई और शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

गला दबाकर की गयी हत्या

इस घटना के बाद से पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुट गई है. इस संबंध में पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी. प्रथम दृष्टया पुलिस को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मनोज की गला दबाकर हत्या की गई है. घटना के बाद पुलिस परिजनों से बातचीत कर आगे की कानूनी प्रक्रिया कर रही है.

 

ALSO READ : RSS मुख्यालय पर पेट्रोल बम हमला : ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 20 घंटे में साजिश बेनकाब, तीन गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *