Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की पवन शंकर पाण्डेय ने की निंदा

Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय ने रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर पेट्रोल...

Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय ने रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर पेट्रोल बम से किए गए हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इस घटना को कायरतापूर्ण एवं समाज विरोधी कृत्य बताया.

राष्ट्रहित में कार्य करने वाली संस्था पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण

पवन शंकर पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रहित, राष्ट्र निर्माण, विकास एवं सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य करने वाली संस्था है. ऐसी राष्ट्रहितैषी संस्था के कार्यालय पर हमला करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं राज्य में अशांति फैलाने का प्रयास हैं और इसमें शामिल लोगों को समाज विरोधी तत्व माना जाना चाहिए.

ALSO READ: राज्यसभा हार पर महागठबंधन में घमासान, माले ने कांग्रेस पर फोड़ा ठीकरा

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

उन्होंने कहा कि राष्ट्र एवं समाज को कलंकित करने वाले ऐसे कृत्यों की जितनी निंदा की जाए, कम है. साथ ही राज्य सरकार से मांग की कि घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि राज्य में कानून का राज कायम रहे और शांति व्यवस्था बनी रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *