Ranchi : झारखंड में दो राज्यसभा की सीटों के लिए गुरुवार की सुबह वोटिंग शुरू हो गई है. इस चुनाव में कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. इंडिया गठबंधन की ओर से झामुमो ने बैजनाथ राम को और कांग्रेस ने प्रणव झा को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी भी चुनाव लड़ रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, एक सीट पर झामुमो के बैजनाथ राम की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है. वहीं दूसरी सीट के लिए कांग्रेस के प्रणव झा और भाजपा समर्थित परिमल नाथवानी के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है.

चुनाव में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट के राजू, झामुमो के विनोद पांडे और सुदिव्य सोनू है. वहीं, भाजपा के पोलिंग एजेंट नवीन जायसवाल और अमर बाउरी है. राजद के भोला यादव है. सभी विधायकों को अपने अपने पोलिंग एजेंट को दिखाकर ही वोट देंगे. बाहर से नेल, मोबाइल, घड़ी आदि ले जाने की इजाज़त नहीं है.
जाने विधानसभा में किस गठबंधन के पास है कितनी संख्या
– एनडीए : 24
– भाजपा : 21
– आजसू पार्टी : 01
– जदयू : 01
– लोजपा-आर : 01
– कुल : 24

– इंडिया गठबंधन : 56
– झामुमो : 34
– कांग्रेस : 16
– राजद : 04
– भाकपा माले : 02

ALSO READ : RSS मुख्यालय पर पेट्रोल बम हमला : ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 20 घंटे में साजिश बेनकाब, तीन गिरफ्तार



