Ranchi : दो सीटों के लिये हो रहे राज्यसभा चुनाव में विधायकों और उम्मीदवारों का विधानसभा पहुंचना शुरू हो गया है. जहां इंडिया गठबंधन के विधायक बस से एक साथ विधानसभा पहुंचे. तो निर्दलीय भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी भी विधानसभा पहुंचे. बता दें भाजपा के सभी विधायक रेडिसन ब्लू होटल में रूके है. यहां से सभी बस से विधानसभा पहुंचेंगे. राज्यसभा चुनाव के लिये मतदान सुबह नौ बजे से शुरू हो गया है. जो दिन के चार बजे तक होगी. वहीं, पांच बजे के बाद मतगणना होगी.
तीन उम्मीदवार मैदान में
राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवार है. जिनमें कांग्रेस के पीके झा, झामुमो से वैद्यनाथ राम और निर्दलीय भाजपा समर्थित परिमल नाथवानी है. चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है.
ALSO READ : RSS मुख्यालय पर पेट्रोल बम हमला : ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 20 घंटे में साजिश बेनकाब, तीन गिरफ्तार



