Click Here
Click Here
Click Here

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को योग के प्रति जागरूक करने हेतु DC ने वाहन को किया रवाना

Chaibasa: 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को योग के प्रति जागरूक करने तथा...

Chaibasa: 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को योग के प्रति जागरूक करने तथा कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को रवाना किया गया. जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया.

प्रखंडों और पंचायतों में पहुंचेगा योग का संदेश

यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व, योग के लाभ तथा 21 जून को आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगा. रथ के माध्यम से लोगों को नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया जाएगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर : उपायुक्त

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है. योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का भी सशक्त माध्यम है. स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना चाहिए. उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रमों में भाग लेने तथा “योग करें, निरोग रहें” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की.

व्यापक जनजागरूकता फैलाने का उद्देश्य

उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक योग दिवस के संबंध में व्यापक जनजागरूकता फैलाना है, ताकि अधिकाधिक लोग योग के प्रति प्रेरित हों और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं. इस अवसर पर जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे.

ALSO READ : रांची मे पेट्रोल बम हमले मे शामिल दो आरोपी कोडरमा-गया के बीच से गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *