Click Here
Click Here
Click Here

नाबालिक के साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म के बाद गर्भवती मामले में आरोपी गिरफ्तार

Simdega: सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ यौन शोषण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को...

Simdega: सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ यौन शोषण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. SDPO धर्मदेव पासवान ने प्रेस वार्ता में बताया कि 17 जून को सदर थाना में पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. शिकायत में पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया था कि क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई.

नामजद आरोपी गिरफ्तार

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की. जांच के दौरान मामले में नामजद आरोपी राजन नायक को गिरफ्तार कर लिया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. SDPO ने बताया कि पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है तथा पीड़िता को कानून के तहत आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध के मामलों में पुलिस संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: PCPNDT Act के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नियमित औचक निरीक्षण का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *