Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो के BPSCL प्लांट में ठेका कर्मी की संदिग्ध मौत, BGH में जुटे परिजन, नियोजन-मुआवजे पर अड़े

Bokaro : बीएसएल (BSL) प्लांट अंतर्गत (BPSCL) के कोल हैंडलिंग प्लांट में कार्यरत एक संविदा कर्मी की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में...

Bokaro : बीएसएल (BSL) प्लांट अंतर्गत (BPSCL) के कोल हैंडलिंग प्लांट में कार्यरत एक संविदा कर्मी की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान 35 वर्षीय शिव शंकर हेम्ब्रम के रूप में हुई है. घटना के बाद गुरुवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में जमकर हंगामा किया तथा मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया.

करंट लगने से ठेका मजदूर की मौत

परिजनों का आरोप है कि शिव शंकर हेम्ब्रम की मौत कार्य के दौरान करंट लगने से हुई है. उनका कहना है कि जब तक मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, आश्रित को नियोजन और न्याय का लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि BPSCL के कोल हैंडलिंग प्लांट में कार्यरत UPL ठेका कंपनी और बीएसएल प्रबंधन मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं. उनका कहना है कि प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, जिससे ठेका मजदूरों की जान जोखिम में पड़ रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-4 थाना पुलिस बीजीएच पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए हुए है. वहीं, मामले को लेकर BPSCL के अधिकारी फिलहाल कोई आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं. परिजनों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती और लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read : मुहर्रम को लेकर कोडरमा प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक संपन्न

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *