Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: हर वार्ड तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा स्वास्थ्य विभाग और पार्षदों की संयुक्त समिति बनेगी

Hazaribagh: नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण पहल...

Hazaribagh: नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई. महापौर कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और वार्ड पार्षदों की करीब दो घंटे तक चली उच्चस्तरीय बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनसुलभ बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. सुभाष प्रसाद, अर्बन मैनेजर सनी राम सहित नगर निगम के विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे. बैठक का मुख्य फोकस शहरी क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर रहा.

स्वास्थ्य विभाग और पार्षदों की बनेगी संयुक्त समिति

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य विभाग और वार्ड पार्षदों को मिलाकर एक संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा. यह समिति स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करेगी तथा वार्ड स्तर पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के समाधान में सहयोग प्रदान करेगी. बैठक में यह भी तय किया गया कि सहिया दीदियां अब अपने-अपने वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सुविधाएं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

स्वास्थ्य योजनाओं और सुविधाओं की हुई समीक्षा

बैठक में मलेरिया, फाइलेरिया, टीबी उन्मूलन, आयुष्मान भारत योजना, स्वास्थ्य जांच शिविर, आरोग्यम दीदी समिति तथा विकलांगता प्रमाण पत्र जैसी योजनाओं की समीक्षा की गई. इसके अलावा मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ सेंटर एवं नगर क्षेत्र के तीन प्रसव केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी पार्षदों को दी गई. इस दौरान विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने अपने क्षेत्रों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और चुनौतियों को अधिकारियों के समक्ष रखा तथा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव दिए. सभी जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग की पहल का स्वागत करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया.

महापौर ने किया स्वागत, बेहतर स्वास्थ्य सेवा का भरोसा

बैठक के दौरान सेवा समिति के सदस्यों के प्रथम आगमन पर महापौर अरविंद कुमार राणा ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया. अर्बन मैनेजर सनी राम ने कहा कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से शहरी क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी. बैठक में वार्ड पार्षद विकास कुमार यादव, प्रमिता सिन्हा, सोनी क्षेत्री, अनीता देवी, डॉ. अंशिका प्रभा गुप्ता, रिंकू वर्मा, रीता नाथ, निशा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित थे

ALSO READ : DGP कल सभी जिलों के SSP-SP के साथ यातायात व्यवस्था और SDRF के सुचारू क्रियान्वयन को लेकर करेंगी समीक्षा बैठक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *