Click Here
Click Here
Click Here

नवलशाही थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

Koderma: जिले के डोमचांच प्रखंड के नवलशाही थाना परिसर में गुरुवार को आगामी मुहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने...

Koderma: जिले के डोमचांच प्रखंड के नवलशाही थाना परिसर में गुरुवार को आगामी मुहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुमन कुमार ने की. बैठक का संचालन देवीपुर मुखिया बेदू साव ने किया. बैठक में मुख्य रूप से डोमचांच इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार, एसआई रविप्रकाश पंडित सहित मुहर्रम अखाड़ा कमिटियों के सदस्य मौजूद रहे.

डीजे और भड़काऊ गीतों पर रहेगा प्रतिबंध

थाना प्रभारी ने कहा कि सभी अखाड़ा कमिटियों को वॉलंटियर की नियुक्ति करनी होगी. पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. जुलूस और अखाड़ों में किसी भी प्रकार के भड़काऊ या आपत्तिजनक गीतों के उपयोग की अनुमति नहीं होगी. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. ताजिया जुलूस और अखाड़ों के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट और समय का पालन करना आवश्यक होगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: हजारीबाग नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: मेडिकल कॉलेज-सदर अस्पताल के आसपास चला बुलडोजर, 11500 रुपये जुर्माना भी वसूला

सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार ने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की. मौके पर राजद नेता इक़बाल अंसारी, झामुमो नेता असरफ अंसारी, खरखार मुखिया प्रतिनिधि पिंटू यादव, पुरनानगर मुखिया प्रतिनिधि देवनारायण यादव, समाजसेवी कलीमउद्दीन अंसारी, हबीब मियां, सुभाष यादव, सहदेव राम, एसआई नितायचंद्र शाहा, एएसआई सूर्य प्रकाश पुरी समेत कई लोग मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *