Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: मेडिकल कॉलेज-सदर अस्पताल के आसपास चला बुलडोजर, 11500 रुपये जुर्माना भी वसूला

Hazaribagh: शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और आम नागरिकों को सुगम यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम ने गुरुवार को...

Hazaribagh Municipal Corporation
अस्पताल के आसपास चला नगर निगम का बुलडोजर

Hazaribagh: शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और आम नागरिकों को सुगम यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम ने गुरुवार को व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. नगर आयुक्त के निर्देश पर संचालित इस अभियान के दौरान शहर के तीन प्रमुख इलाकों में कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया, जुर्माना वसूला गया तथा अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया.

कारगिल चौक और मटवारी रोड पर जुर्माना, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

अभियान के पहले चरण में कारगिल चौक और मटवारी रोड क्षेत्र की जांच की गई. इस दौरान सड़क पर निर्माण सामग्री बिखेरकर सार्वजनिक मार्ग बाधित करने का मामला सामने आया. नगर निगम ने संबंधित व्यक्ति पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया. वहीं अवैध रूप से डंप किए गए बालू से लदे एक ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मेडिकल कॉलेज परिसर के आसपास हटाई गईं अस्थायी दुकानें

दूसरे चरण में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई. मेडिकल कॉलेज परिसर और उसके आसपास लगी सभी अस्थायी दुकानों को हटाया गया. नगर निगम अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना लगाया जाएगा.

सदर अस्पताल के दोनों प्रवेश द्वारों को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

अभियान के तीसरे चरण में सदर अस्पताल के दोनों मुख्य प्रवेश द्वारों के आसपास विशेष अभियान चलाया गया. अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और परिजनों को हो रही परेशानी को देखते हुए गेट के पास लगी लगभग 20 से 25 अस्थायी दुकानों को हटाया गया. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से 6,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया.

नगर निगम ने दी सख्त चेतावनी

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क, अस्पताल, सरकारी परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शहर में आगे भी नियमित रूप से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अभियान में ये अधिकारी रहे मौजूद

अभियान को सफल बनाने में सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडेय, सिटी मैनेजर उपेंद्र कुमार एवं संतोष कुमार, सेनेटरी सुपरवाइजर ओम प्रकाश कुमार, रेवेन्यू इंस्पेक्टर अजय रवि, मार्शल रवि कुमार, बबलू कुमार तथा इरशाद राजा सहित नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम और पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में कारीगरों की चमकेगी किस्मत, उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई उद्योग विभाग की हाई-लेवल बैठक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *