Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा के कोटगढ़ में विद्यार्थियों के लिए सौगात, हॉस्टल निर्माण कार्य शुरू

Chaibasa: सीताराम रुंगटा सरस्वती शिशु मंदिर, कोटगढ़ में हॉस्टल भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. मातुश्री काशीबा हरिभाई गोटी चैरिटेबल ट्रस्ट,...

Chaibasa: सीताराम रुंगटा सरस्वती शिशु मंदिर, कोटगढ़ में हॉस्टल भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. मातुश्री काशीबा हरिभाई गोटी चैरिटेबल ट्रस्ट, सूरत (गुजरात) के सहयोग से बनने वाले इस हॉस्टल की नींव की खुदाई शुक्रवार सुबह शुरू की गई.

पूजा-अर्चना के साथ शुरुआत

निर्माण कार्य का शुभारंभ विद्यालय समिति के पदाधिकारी गोपाल कृष्ण प्रधान, जगन्नाथ पोलाई, मंजीत प्रधान, मुंडा रोयल तथा विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या संध्या रानी प्रधान ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना, चंदन तिलक और नारियल अर्पित कर किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को, NTA ने जारी की अहम गाइडलाइन

पहले हो चुका है भूमिपूजन

उल्लेखनीय है कि इस अनुदानित हॉस्टल भवन का भूमिपूजन 17 नवंबर 2025 को दाता संस्था के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वैदिक विधि-विधान के साथ किया गया था. अब निर्माण कार्य शुरू होने के साथ हॉस्टल भवन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है.

संस्था का जताया आभार

विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के शिक्षाप्रेमी नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए दाता संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया तथा निर्माण कार्य के सफल और समयबद्ध पूरा होने की कामना की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *