Click Here
Click Here
Click Here

NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को, NTA ने जारी की अहम गाइडलाइन

News Wave Desk: NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा. परीक्षा से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा...

News Wave Desk: NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा. परीक्षा से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम और परीक्षा अवधि को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए इन नियमों को समझना बेहद जरूरी है.

180 प्रश्न, कुल 720 अंकों की होगी परीक्षा

NTA के अनुसार NEET UG 2026 री-एग्जाम में कुल 180 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा का कुल अंक 720 होगा. प्रश्न पत्र में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय शामिल होंगे. इनमें बायोलॉजी का वेटेज सबसे अधिक रहेगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जानिए क्या होगी मार्किंग स्कीम

परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे. वहीं गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया जाएगा, उन पर कोई अंक नहीं मिलेगा. सभी प्रश्न बहुविकल्पीय स्वरूप में होंगे.

परीक्षा अवधि बढ़ाकर 3 घंटे 15 मिनट की गई

इस बार NTA ने अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है. री-एग्जाम की अवधि बढ़ाकर 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट कर दी गई है. इसके साथ ही उत्तर पुस्तिका में रफ वर्क के लिए अधिक स्थान भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे छात्रों को गणना और नोट्स बनाने में सुविधा होगी.

बायोलॉजी पर रखें विशेष फोकस

विशेषज्ञों का मानना है कि बायोलॉजी विषय 360 अंकों का होने के कारण इसकी तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए. यह विषय परीक्षा में सफलता की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

Read Also: कांग्रेस प्रभारी के बयान पर भड़का राजद, कहा- हमने गठबंधन धर्म निभाया, आरोप दुर्भाग्यपूर्ण

छात्रों को NTA की अहम सलाह

NTA और विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर दें, जिनके बारे में वे पूरी तरह आश्वस्त हों. अनुमान के आधार पर उत्तर देने से कुल स्कोर प्रभावित हो सकता है.

परीक्षा से पहले रणनीति बनाकर करें तैयारी

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतिम दिनों में रिवीजन, समय प्रबंधन और मॉक टेस्ट पर फोकस करना चाहिए. इससे परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *