Koderma: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, सुझाव एवं शिकायतें सुनीं. इस दौरान नागरिकों ने जमीन विवाद, घरेलू विवाद, चिकित्सा सहायता, प्रमाण पत्र निर्गत करने, आरटीई के तहत स्कूल में नामांकन, बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याएं, राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें तथा जनहित से जुड़े आवेदन, ज्ञापन और मांग पत्र सौंपे.
जमीन विवाद से लेकर बिजली और राशन कार्ड तक की शिकायतें पहुंचीं
उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश
उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की नियमित समीक्षा करें तथा लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें.


