Click Here
Click Here
Click Here

रांची रथ मेला 2026: पहली बार प्राइवेट गनमैन और महिला सुरक्षाकर्मी संभालेंगी बाबा जगन्नाथ की सुरक्षा

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध ‘रथ मेला 2026’ को लेकर इस बार सुरक्षा...

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध ‘रथ मेला 2026’ को लेकर इस बार सुरक्षा के बेहद कड़े और आधुनिक इंतजाम किए जा रहे हैं. मेले के इतिहास में शायद यह पहली बार होगा, जब जिला पुलिस और लाठी बल के पारंपरिक घेरे के साथ-साथ निजी सुरक्षा एजेंसियों के अत्याधुनिक गनमैन, पुरुष और महिला सुरक्षाकर्मियों की एक पूरी फौज तैनात की जाएगी. जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने ऐतिहासिक रथ मेला 2026 (अवधि: 15 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक) के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसियों से निविदाएं आमंत्रित की हैं.

Also Read: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 1859 पुलिसकर्मियों की वरीयता सूची जारी की

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पहली बार शिफ्टों में तैनात होंगे 100 सुरक्षाकर्मी

मेले में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को नियंत्रित करने और वीआईपी सुरक्षा को देखते हुए न्यास समिति ने सुरक्षाकर्मियों की मांग का पूरा खाका तैयार किया है, जो दो शिफ्टों (सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक) में 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे. सुरक्षा के इस पूरे खाके के तहत, सुबह 08:00 बजे से रात 08:00 बजे तक की पहली पाली में 10 सशस्त्र गनमैन, 30 लाठीधारी पुरुष सुरक्षाकर्मी और 20 लाठीधारी महिला सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहेंगे. इसके बाद, मेले की कमान दूसरी पाली के सुरक्षाकर्मी संभालेंगे, जिसके तहत रात 08:00 बजे से सुबह 08:00 बजे तक की शिफ्ट में पुनः 10 सशस्त्र गनमैन और 30 लाठीधारी पुरुष सुरक्षाकर्मी चौबीसों घंटे सुरक्षा का सख्त पहरा सुनिश्चित करेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *