Ranchi. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 1859 पुलिसकर्मियों की अंतिम वरीयता सूची जारी की है. पुलिसकर्मियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित अंतिम राज्य वरीयता सूची को आधिकारिक तौर पर प्रकाशित कर दिया गया है. यह सूची झारखंड आर्म्ड फोर्स के जमादार स्तर के पुलिसकर्मियों की जारी की गई है. यह सूची सभी संबंधित वाहिनियों के कमांडेंट और एसपी (SP) को भेज दी गई है.
यहां देखें पूरी लिस्ट: jhp_jap_hawaldar_seniority_list_letter_292_17062026

Also Read: ‘जेल में आत्महत्या करने वाला था’ श्रीसंत का छलका दर्द, वर्षों बाद बयां किया सबसे कठिन दौर

आपत्तियों के निपटारे के बाद तैयार हुई फाइनल लिस्ट
इससे पहले विभाग द्वारा 19 मई को एक औपबंधिक वरीयता सूची जारी की गई थी. उस सूची के आधार पर संबंधित कमांडेंट और एसपी से कर्मियों की आपत्तियां अथवा अनापत्तियां मांगी गई थीं. पुलिस मुख्यालय को मिली तमाम आपत्तियों का नियमानुसार पूरी तरह से निराकरण और जांच करने के बाद अब इस अंतिम राज्य वरीयता सूची को अंतिम रूप दिया गया है.

