Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

खिजरी विधायक राजेश कच्छप आज देंगे विकास योजनाओं की सौगात, छात्रावास, अस्पताल और सड़क निर्माण कार्यों का होगा शुभारंभ

Ranchi: खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप शनिवार को विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन...

Ranchi:  खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप शनिवार को विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर आम लोगों से भी संवाद करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:00 बजे ओरमांझी प्रखंड परिसर में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया जाएगा. इसके बाद सुबह 11:30 बजे पिरका में 50 बेड वाले छात्रावास निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा.

विधायक राजेश कच्छप ईडेन हॉस्पिटल का करेंगे उद्घाटन 

दोपहर 12:00 बजे विधायक राजेश कच्छप चकला स्थित ईडेन हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे. वहीं दोपहर 2:00 बजे इरबा में मस्जिद के समीप पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है. कांग्रेसजनों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर विकास कार्यों के साक्षी बनने की अपील की है.

ALSO READ: रांची के कई इलाकों में आज बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के कारण प्रभावित रहेगी आपूर्ति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *