Click Here
Click Here
Click Here

रांची के कई इलाकों में आज बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के कारण प्रभावित रहेगी आपूर्ति

Ranchi: राजधानी रांची में शुक्रवार, 20 जून को बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा. इस दौरान शहर के कई इलाकों में...

Ranchi: राजधानी रांची में शुक्रवार, 20 जून को बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा. इस दौरान शहर के कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ओल्ड टाटीसिलवे, गोंदलीपोखर, प्लांडू, कोचाटोली, विकास, कुचू, चाईबगान और रामपुर (सिल्ली) फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

बिजली विभाग की उपभोक्ताओं से अपील

इसके अलावा हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में एलटी लाइन के रखरखाव कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इस अवधि में ग्वालाटोली, कुर्बान चौक, बड़ी मस्जिद, एलएफ रोड, जीटी रोड, गुरुनानक स्कूल, नाला रोड, लोअर पीपी कंपाउंड समेत आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी कार्य निर्धारित समय से पहले निपटा लें. विभाग का कहना है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: झारखंड के 19 जिलों में 180 दिनों से 61 शव कर रहे अपनों का इंतजार, जांच भी अधर में

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *