Ranchi : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव कल राज्य के पांच जिलों में आयोजित किए जाएंगे. कोडरमा, गढ़वा, चाईबासा, जामताड़ा और देवघर में होने वाले इस चुनाव में 30 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं. चुनाव के बाद इन जिलों को एसोसिएशन के नए पदाधिकारी मिलेंगे, जो आगामी कार्यकाल में पुलिस कर्मियों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर कार्य करेंगे.
Also Read : लातेहार: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीसी- एसपी समेत अन्य पुलिसकर्मियों और आम जनता ने मिलकर किया योगाभ्यास
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए किए गए विशेष इंतजाम
चुनाव को लेकर सभी जिलों की पुलिस लाइनों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारियों की तैनाती की गई है. सुबह से शुरू होने वाले मतदान में पुलिस जवान और एसोसिएशन के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चयन करेंगे.
Also Read : चाईबासा: मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी और कर्मी सम्मानित
पुलिस कर्मियों में उत्साह, देर शाम तक आ सकते हैं नतीजे
चुनाव को लेकर पुलिस कर्मियों के बीच उत्साह का माहौल है. विभिन्न पदों के उम्मीदवारों ने पुलिस कल्याण, बैरक सुविधाओं में सुधार, ड्यूटी व्यवस्था और भत्तों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है. वरिष्ठ अधिकारियों ने चुनाव के दौरान अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है.


