Click Here
Click Here
Click Here

शुभेंदु सरकार ने पेश किया पहला बजट : एक लाख सरकारी नौकरी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा की घोषणा

News Wave Desk : पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का पहला पूर्ण बजट पेश किया. शुभेंदु...

शुभेंदु सरकार

News Wave Desk : पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का पहला पूर्ण बजट पेश किया. शुभेंदु सरकार ने बजट में कई अहम घोषणा की. जिसमें 1 लाख सरकारी नौकरियों से लेकर महिलाओं को फ्री बस सेवा, डीए में 20 फीसदी की बढ़ोतरी समेत कई अहम मुद्दे शामिल है. इस बजट की खास बात ये रही कि बजट दस्तावेज पारंपरिक बंगाली चटाई और जूट से तैयार की गई फाइल में विधानसभा लाया गया. बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने कहा कि राज्य पर 8 लाख 55 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है. वित्त मंत्री ने स्पष्ट घोषणा की कि राज्य में चल रही सभी सामाजिक परियोजनाएं जारी रहेंगी. इस बयान को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है.

एक लाख रिक्त पदों को भरा जायेगा

शुभेंदु सरकार ने राज्य में 1 लाख रिक्त पदों पर भर्ती करने की घोषणा की है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन पदों में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए निर्धारित है. जिससे महिला सशक्तिकरण और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

कर्मचारियों को 20 फीसदी डीए

वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था विकसित करना चाहती है. बजट की सबसे बड़ी घोषणाओं में राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी शामिल है. इसके बाद कुल डीए बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा. वृद्धि एक अप्रैल 2026 से लागू होगी.

सेवानिवृत्त पत्रकारों को पांच हजार पेंशन

सेवानिवृत्त पत्रकारों को हर महीने 5,000 रुपये पेंशन देने की घोषणा की गयी.इन फैसलों से लाखों कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पत्रकार समुदाय को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जारी रखने के लिए 550 करोड़ आवंटित कया गया. इस सुविधा का लाभ देने के लिए सरकार पिंक कार्ड जारी करेगी.

 

ALSO READ : माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामले में HC ने JSSC से जवाब तलब किया

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *