MGM मेडिकल कॉलेज में 38 नई पीजी सीटों का प्रस्ताव, सीटें हो सकती हैं 89

जमशेदपुर: महात्मा गांधी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल जमशेदपुर में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) सीटों की संख्या बढ़ाने की दिशा में कॉलेज प्रबंधन...

mgm college
mgm college

जमशेदपुर: महात्मा गांधी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल जमशेदपुर में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) सीटों की संख्या बढ़ाने की दिशा में कॉलेज प्रबंधन ने तैयारी तेज कर दी है। प्रबंधन ने विभिन्न विभागों में 38 नई पीजी सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है और इसे मानकों के अनुसार आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो अगले शैक्षणिक सत्र से पीजी सीटों की संख्या 51 से बढ़कर करीब 89 हो सकती है।

14 मार्च को होगा निरीक्षण

कॉलेज प्रशासन ने सीट बढ़ाने के लिए आवेदन पहले ही कर दिया है। इसी क्रम में 14 मार्च को यूनिवर्सिटी से जुड़े अधिकारियों की टीम कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचेगी। निरीक्षण के दौरान यदि सभी सुविधाएं और व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुरूप पाई जाती हैं, तो अगले सत्र से सीटों में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो जाएगा।

कई विभागों में बढ़ाई जाएंगी सीटें

फिलहाल कॉलेज के अलग-अलग विभागों में कुल 51 पीजी सीटें उपलब्ध हैं। इनमें फिजियोलॉजी में तीन, पैथोलॉजी में आठ, फार्माकोलॉजी में चार, ईएनटी में दो, चर्म रोग विभाग में दो, नेत्र रोग विभाग में दो, गायनिक में नौ, एनेस्थीसिया में सात और मेडिसिन विभाग में एक सीट शामिल है। प्रस्ताव के तहत इन विभागों में सीटों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई गई है।

Read Also: रिम्स जमीन घोटाला: पूर्व सीओ, सीआई समेत कई पदाधिकारियों ने एसीबी में दर्ज कराया बयान

मरीजों और छात्रों को मिलेगा फायदा

कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार का कहना है कि पीजी सीटें बढ़ने से मेडिकल शिक्षा को मजबूती मिलेगी और अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ेगी। इससे मरीजों को बेहतर और जल्दी इलाज मिल सकेगा। साथ ही, पीजी छात्रों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में रिसर्च और मेडिकल शिक्षा का स्तर भी बेहतर होगा।

राज्य के छात्रों के लिए बढ़ेगा अवसर

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सीटें बढ़ने से राज्य के मेडिकल छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत कम पड़ेगी और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर मेडिकल शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।

Read Also: एसपी सिमडेगा के निर्देश पर 09 थानों के बदले गए प्रभारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *