Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गैंग रेप का अभियुक्त दोषी करार, 27 जून को फैसला 

Ranchi: पोक्सो के विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने गैंग रेप के अभियुक्त सुशील उरांव को दोषी करार दिया है....

Ranchi: पोक्सो के विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने गैंग रेप के अभियुक्त सुशील उरांव को दोषी करार दिया है. उसके सजा की बिंदू पर 27 जून को सुनवाई होगी.

अभियुक्त सुशील उरांव को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीये पेश किया गया. जबकि गैंग रेप के आरोपी दो किशोर के मामले की सुनवाई चिल्ड्रेन कोर्ट में होगी. घटना मांडर थाना क्षेत्र का जून 2024 का है.

Also Read: CBSE 12th Board Result: DPS बोकारो का आदित्य बना साइंस में नेशनल टॉपर, पुनर्मूल्यांकन में बढ़े अंक

क्या है मामला

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो नाबालिग बहने चान्हों से मेला देख कर लौट रही थी, उसी दौरान दोनों नाबालिग किशोरों ने उन्हें घर छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया और उन्हें सुनसान जंगल में ले गये. उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. उसी दौरान किशोरों ने अपने मित्र सुशील उरांव को बुला लिया. उसके बाद तीनों नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

पीड़ित बहनों में से एक बहन किसी तरह आरोपियों की चंगुल से निकल कर घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने घर वालों को दी. जबकि उनमें से एक बहन को घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी जंगली में ही छोड़ कर भाग गये.

बाद में घर वालें उसे जंगल से उठा कर घर ले गये और उनका इलाज कराया गया. इस संबंध में मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. कुछ दिनों बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दो किशोरों को रिमांड होम जबकि सुशील उरांव को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा जेल भेज दिया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *