रिम्स जमीन घोटाला: एसीबी की जांच हुई तेज, दो अधिकारियों से हुई पूछताछ, जल्द ही हो सकता है एफाईआर

Ranchi: रिम्स की सरकारी जमीन को अवैध तरीके से बेचने और उस पर कब्जा करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)...

ACB OFFICE
ACB OFFICE

Ranchi: रिम्स की सरकारी जमीन को अवैध तरीके से बेचने और उस पर कब्जा करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व सीओ रविरंजन कुमार विक्रम (जब रिम्स सदर अंचल में आता था) और मनोज कुमार रंजन (तत्कालीन डीसीएलआर, रांची) को एसीबी ऑफिस से पुछताछ के ले नोटिस दिया गया था. जिसके बाद दोनों अधिकारियों से एसीबी के डीएसपी रैंक के अधिकारियों ने पूछताछ की है. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. पूछताछ के दौरान इन अधिकारियों ने एसीबी को क्या बयान दिया है, उसकी जानकारी नहीं हो पायी है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में और अधिकारी और अंचल कार्यालय में कार्यरत कर्मियों से भी पूछताछ होगी.

जांच के दायरे में कई बड़े नाम

एसीबी ने रांची के भूमि सुधार उप-समाहर्ता (एलआरडीसी) कार्यालय के उन कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किया गया है, जिनकी भूमिका संदिग्ध फाइलों को आगे बढ़ाने में पाई गई है. जांच की रडार पर केवल अफसर ही नहीं, बल्कि जमीन के खेल के स्थानीय अमीन और राजस्व कर्मचारी और रजिस्ट्री के दस्तावेजों में गवाह बनने वाले जमीन दलाल भी शामिल है. ऐसे बिचौलिए जिन्होंने फर्जी कागजात तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाई.

Read Also: PM Kissan Yojana:किसानों का इंतजार खत्म!इस दिन खाते में आएंगे 2-2 हजार रूपये

1993 से चल रहा था अवैध कब्जे का खेल

एसीबी की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. सूत्रों के अनुसार, रिम्स की जमीन का अधिग्रहण काफी पहले हो चुका था और इसके तमाम पुख्ता दस्तावेज सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज थे. इसके बावजूद, साल 1993 के बाद से बड़े पैमाने पर इस जमीन पर अवैध कब्जे और रजिस्ट्री का खेल शुरू हुआ.

Read Also:  MGM मेडिकल कॉलेज में 38 नई पीजी सीटों का प्रस्ताव, सीटें हो सकती हैं 89

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *