Saraikela : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में तकनीकी कार्यों के कारण रोलिंग ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान 11 से 17 मई तक कई मेमू ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा. वहीं कुछ ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है.
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रेन संख्या 68079 और 68080 भोजूडीह चंद्रपुरा भोजूडीह मेमू का परिचालन 12, 15 और 17 मई को रद्द कर दिया गया है.

ट्रेन संख्या 68090 और 68089 आद्रा मिदनापुर आद्रा मेमू का परिचालन 15 मई को रद्द कर दिया गया है.
ट्रेन संख्या 68077 और 68078 आद्रा भागा आद्रा मेमू 17 मई को रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 68055 और 68056 आसनसोल टाटानगर आसनसोल मेमू 13, 15, 16 और 17 मई को आद्रा स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी. इस अवधि में ट्रेन की सेवा आद्रा टाटानगर आद्रा के बीच रद्द रहेगी.
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन 139 या रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर लें. जिससे असुविधा से बचा जा सके. अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद सभी ट्रेनें निर्धारित समय पर चलेंगी.
ALSO READ : News Wave Exclusive : JBVNL के खजाने पर डेप्रिसिएशन की मार, करोड़ों के एसेट की घटी वैल्यू
