Click Here
Click Here
Click Here

इंडिया खेलो फुटबॉल ट्रायल का आयोजन बुंडू में

Ranchi : बुंडू में रविवार को इंडिया खेलो फुटबॉल सीजन 6 के ट्रायल का आयोजन हुआ. आयोजन सालिएंस फाउंडेशन की ओर से...

Ranchi : बुंडू में रविवार को इंडिया खेलो फुटबॉल सीजन 6 के ट्रायल का आयोजन हुआ. आयोजन सालिएंस फाउंडेशन की ओर से रमेश सिंह मुंडा प्लस टू कॉलेज में किया गया. मुख्य अतिथि एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने कहा कि खेल सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास की सबसे बड़ी पाठशाला है. यदि खिलाड़ी लक्ष्य तय कर पूरी मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ें, तो सफलता निश्चित है. इस दौरान करीब 250 युवा खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया.
आयोजन को सफल बनाने में बुंडू प्रमुख राजकुमार बिंझिया, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन भूमिका कुमारी, विष्णु चरण स्वांसी, चंद्रकांत महतो, धनु नाग, पवन, अजीत समेत अन्य लोगों की भूमिका रही.

ALSO READ : झारखंड में बदला मौसम : राजधानी में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन येलो अलर्ट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *