Click Here
Click Here
Click Here

NHM कर्मियों का 5 माह से वेतन बकाया, उपायुक्त को सौंपा गया आवेदन

Jamshedpur: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मियों का पिछले पांच माह से वेतन भुगतान नहीं होने का मामला सामने आया है. इस...

NHM कर्मियों

Jamshedpur: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मियों का पिछले पांच माह से वेतन भुगतान नहीं होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष राजा कालिंदी ने पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त को आवेदन सौंपकर जल्द वेतन भुगतान की मांग की है. आवेदन की प्रति राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को भी भेजी गई है.

NHM कर्मियों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला

आवेदन में कहा गया है कि राज्यभर में कार्यरत NHM कर्मियों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है. इसके कारण कर्मियों और उनके परिवारों को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बच्चों की पढ़ाई, इलाज और रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो गया है.

राजा कालिंदी ने कहा कि NHM कर्मी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कोरोना काल से लेकर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं तक उन्होंने लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं. इसके बावजूद समय पर वेतन भुगतान नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है.

वेतन नहीं मिलने से उनके सामने परिवार चलाने का संकट: कर्मियों

उन्होंने DC से इस मामले में हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है, ताकि लंबित वेतन का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जा सके. कर्मियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से उनके सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने सरकार से जल्द समाधान निकालने और बकाया वेतन का भुगतान कराने की मांग की है.

ALSO READ: हजारीबाग एनएच-2 फोरलेन चौड़ीकरण: मुआवजा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 24 जून को विशेष शिविर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *