Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: धनवार विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर

Giridih: भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम को सफल एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए धनवार विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ...

Giridih BLO Training
बीएलओ और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

Giridih: भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम को सफल एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए धनवार विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. तिसरी प्रखंड सभागार में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ, समीर रेनियर खलखो ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और विश्वसनीय बनाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है. बीएलओ को निर्देश दिया गया कि वे घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार का सत्यापन करें तथा सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना सुनिश्चित करें. साथ ही मृत, अपात्र अथवा स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान कर सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया गया.

निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करने का निर्देश

प्रशिक्षण में गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण, ECINET BLO App के संचालन, QR कोड स्कैनिंग, फोटो अपलोड, डिजिटाइजेशन, Parent एवं Progeny Mapping, ASDD सूची सत्यापन तथा प्रपत्र-6, 7 और 8 के निष्पादन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई. अधिकारियों ने कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया.
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि 30 जून 2026 से शुरू होने वाले गणना चरण में प्रत्येक बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. जिला प्रशासन का लक्ष्य है, कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता को और मजबूत बनाया जा सके. गावां और धनवार प्रखंडों में भी निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रांची: तीन अस्पतालों को कॉर्निया ट्रांसप्लांट की मंजूरी, दो संस्थानों का आवेदन खारिज

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *