Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

Jamtara: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी...

Jamtara:  भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया.

डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

कार्यक्रम के प्रभारी सह भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित के लिए अपना जीवन समर्पित किया था. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक उनके बलिदान दिवस को मना रहे हैं और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही.

जिलेभर में आयोजित हो रहे हैं श्रद्धांजलि कार्यक्रम

जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्कल ने कहा कि जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्कल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष चंदन रावत ने किया.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे भाजपा कार्यकर्ता

मौके पर जिला महामंत्री कमलेश मंडल, दुबराज मंडल, राजेंद्र राउत, मोहन शर्मा, आभा आर्या, रमेश पंडित, निर्मल सोरेन, प्रदीप राउत, अंजनी तिवारी, प्रवीण मिश्रा, ब्रजेश रावत, लालटू नायक, मितेन गोराई, उदय मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ALSO READ : झारखंड के सरकारी अस्पतालों में आउटसोर्सिंग सेवाओं के लिए 274 करोड़ का बजट जारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *