Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: DC ने EVM-VVPAT वेयरहाउस का किया निरीक्षण, निर्वाचन आयोग के निर्देश का किया गया पालन

Saraikela: निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सामुदायिक भवन स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया....

Saraikela: निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सामुदायिक भवन स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया. राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी (वेयरहाउस) देवदास दत्ता की उपस्थिति में निरीक्षण पूरा हुआ. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, प्रवेश-निकास रजिस्टर, डबल लॉक सिस्टम, सील की स्थिति तथा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया. साथ ही वेयरहाउस में संधारित अभिलेखों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुपालन की भी समीक्षा की गई.

यह भी पढ़ें: रांची: कांची नदी किनारे बालू में दबी मिली किशोरी की लाश, जांच में जुटी पुलिस

डीसी ने दिया निर्देश- सुरक्षा मानकों का करें पालन

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता से सीधे जुड़ी हुई है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के प्रत्येक पहलू पर विशेष सतर्कता बरती जाए. राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी देवदास दत्ता ने वेयरहाउस में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों तथा अन्य सुरक्षा संसाधनों की नियमित जांच एवं रख-रखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने अभिलेखों के अद्यतन संधारण, प्रवेश-निकास गतिविधियों की नियमित निगरानी तथा वेयरहाउस प्रबंधन से संबंधित सभी निर्धारित मानकों के अनुपालन पर बल दिया. निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा एवं प्रबंधन व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने तथा मतदाताओं के विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का सतत अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

यह भी पढ़ें: झारखंड में घट रही हैं बेटियों की संख्या, जांच केंद्रों में मिली कई अनियमितताएं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: डॉ. इरफान अंसारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *