Koderma: पुलिस अधीक्षक कोडरमा के निर्देशानुसार जिले में वाहन चोरी के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सतगावां पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर लहेरी थाना, जिला नालंदा (बिहार) के साथ संयुक्त छापामारी अभियान के दौरान 23 जून को चोरी के कुल पांच मोटरसाईकिल लहेरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत मुहल्ला सोहनकुआं स्थित निरूदध किशोर के घर से बरामद किया गया. चोरी के कुल पांच मोटरसाईकिल में से कुल तीन मोटरसाईकिल कोडरमा जिला (जिसमें दो कोडरमा थाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाईकिल एवं एक सतगावां थाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाईकिल) को बरामद किया गया.
दो अभियूक्तों के विरूद्ध की जा रही अग्रतर कार्रवाई
उक्त कांड मे संलिप्त एक विधि विरूद्ध किशोर को लहेरी थाना, जिला नालंदा द्वारा विधिवत निरूद्ध किया गया है एवं उक्त कांड में संलिप्त शेष बचे दो अभियूक्तों के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी दल में कोडरमा थाना कांड स.-127/26 दिनाक-22.06.2026 धारा-303(2) BNS 2023 से सबंधित (1. पल्सर मोटरसाईकिल जिसका रजि. नं.- JH12T-5418) (2. पिले रंग का TVS राईडर मोटरसाईकिल, जिसका रजि0 नं0- JH11AL-0362) 2. सतगावां थाना कांड सं.- 50/26 दिनांक- 17.06.2026 धारा-303(2) BNS 2023 से संबंधित काला का रंग पल्सर N-160 मोटरसाईकिल, जिसका रजि. नं.- JH11AM-3409 शामिल है.

अभियान में पु.अ.नि. बबलु कुमार, थाना प्रभारी सतगावां व सशस्र बल सतगावां थाना शामिल थे.


