Click Here
Click Here
Click Here

दो सीजन बाद LSG ने छोड़ा साथ, अब दिल्ली कैपिटल्स में लौटे ऋषभ पंत

Newswave Desk: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गए हैं. IPL इतिहास के...

Rishabh Pant
google photo

Newswave Desk: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गए हैं. IPL इतिहास के सबसे बड़े ट्रेड में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है. इस ट्रेड के तहत ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं, जबकि स्टार स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ गए हैं.

ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में घर वापसी

दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को 15 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. इससे पहले LSG ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो उस समय IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी. हालांकि, दो सीजन में पंत का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में वह प्रभाव नहीं छोड़ सके, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया. पंत के लिए यह किसी घर वापसी से कम नहीं है. उन्होंने 2016 से 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए 111 मैच खेले और 2021 से 2024 के बीच टीम की कप्तानी भी की. अब एक बार फिर वह अपनी पुरानी टीम की जर्सी में नजर आएंगे.

सोशल मीडिया पर LSG के लिए भावुक संदेश

दिल्ली में वापसी की घोषणा के बाद पंत ने सोशल मीडिया पर LSG के लिए एक भावुक संदेश भी साझा किया. उन्होंने टीम के फेयरवेल पोस्ट को री-शेयर करते हुए सिर्फ तीन शब्द लिखे – “Thank You Team”. वहीं, इस मेगा ट्रेड के तहत कुलदीप यादव 13.50 करोड़ रुपये की मौजूदा सैलरी पर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए हैं. LSG को उम्मीद है कि कुलदीप की मौजूदगी से उसकी गेंदबाजी और मजबूत होगी.

पंत का LSG के साथ सफर काफी निराशाजनक रहा. आईपीएल 2026 में उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 312 रन बनाए और उनके बल्ले से केवल एक अर्धशतक निकला. टीम का प्रदर्शन भी खराब रहा और लखनऊ सुपर जायंट्स 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही. अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि दिल्ली कैपिटल्स में वापसी के बाद ऋषभ पंत एक बार फिर अपनी पुरानी फॉर्म हासिल कर पाते हैं या नहीं.

ALSO READ: आपकी सैलरी आम जनता देती है, इसे ध्यान में रखकर काम करें: हेमंत सोरेन, 262 नवचयनित कर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *