Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा के एक घर में आंगन में निकला पांच फीट लंबा नाग, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

Jamtara : अंबेडकर नगर मोहल्ले में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर के आंगन में करीब पांच फीट...

A huge snake sitting in the courtyard

Jamtara : अंबेडकर नगर मोहल्ले में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर के आंगन में करीब पांच फीट लंबा जहरीला नाग दिखाई दिया. अचानक सांप नजर आने से इलाके में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. सूचना मिलने पर सर्प रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर नाग का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल क्षेत्र में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गई. जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर निवासी शशि राम सुबह स्नान करने के लिए अपने कमरे से निकलकर कुएं की ओर जा रहे थे.

आंगन में बैठे विशाल नाग को देख दहशत में आया मोहल्ला

इसी दौरान उनकी नजर घर के मुख्य दरवाजे के पास आंगन में बैठे एक बड़े नाग पर पड़ी. सांप को देखते ही उन्होंने सतर्कता बरतते हुए परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी. कुछ ही देर में नाग निकलने की खबर पूरे मोहल्ले में फैल गई. आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और सांप को देखने के लिए भीड़ लग गई. वहीं कई परिवारों ने एहतियातन बच्चों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी. नाग के घर में घुसने की आशंका को लेकर लोगों में भय का माहौल बना रहा. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शशि राम और स्थानीय लोगों ने सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दी. सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अभियान चलाते हुए करीब पांच फीट लंबे नाग को सुरक्षित पकड़ लिया.

रिहायशी इलाके में निकला नाग, सफल रेस्क्यू से टला खतरा

रेस्क्यू के दौरान लोगों को सांप से दूर रहने और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करने की सलाह दी गई. रेस्क्यू अभियान सफल होने के बाद मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली. स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में अक्सर सांप अपने बिलों से निकलकर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ जाती हैं. रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर घबराने के बजाय तुरंत विशेषज्ञों या वन विभाग को सूचना दें. सांप को पकड़ने या मारने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है. घटना के बाद पूरे दिन मोहल्ले में इस नाग की चर्चा होती रही और लोगों के बीच भय का माहौल बना रहा.

Also Read : झारखंड में आयुष्मान योजना के लिए 220 करोड़ मंजूर, 61.5 लाख परिवारों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *