Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन, नगर निगम ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

Giridih: झारखंड सरकार के नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को गिरिडीह नगर निगम द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई. रैली का उद्देश्य...

Giridih: झारखंड सरकार के नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को गिरिडीह नगर निगम द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई. रैली का उद्देश्य लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था. रैली में महापौर प्रमिला मेहरा, नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ, उप नगर आयुक्त अब्दुल आलम, नगर मिशन प्रबंधक सुमित कुमार घोष, कंप्यूटर ऑपरेटर आनंद शर्मा, अर्बन प्लानर मंजूर आलम सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और DAY-NULM की सामुदायिक संसाधन सेविकाएं शामिल हुईं.

शहर में निकाली गई जागरूकता रैली

रैली नगर निगम परिसर से शुरू होकर बड़ा चौक, शिव मोहल्ला और बस स्टैंड रोड होते हुए पुनः नगर निगम परिसर पहुंची. इस दौरान लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया. रैली में लगाए गए बैनरों और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को बताया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है. साथ ही नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध हेल्पलाइन और उपचार सुविधाओं की जानकारी भी दी गई.

नशामुक्त गिरिडीह का लिया संकल्प

महापौर प्रमिला मेहरा और नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है. इसके लिए आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है. उन्होंने नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की. रैली के समापन पर उपस्थित लोगों ने नशामुक्त गिरिडीह और नशामुक्त झारखंड के निर्माण का संकल्प लिया. प्रतिभागियों ने समाज में जागरूकता फैलाने और नशे के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाने का भी संकल्प दोहराया.

ALSO READ : वार्ड 8 की पार्षद ने उठाए जनसुविधाओं के मुद्दे, नाली निर्माण, सफाई व्यवस्था और पेयजल समस्या के समाधान की मांग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *